Fibermaxxing: एक छोटी-सी डाइट आदत जो मेरी पेट की सेहत बदल गई

On: August 14, 2026 9:19 PM
Follow Us:
Fibermaxxing: एक छोटी-सी डाइट आदत जो मेरी पेट की सेहत बदल गई

Join WhatsApp

Join Now

कुछ महीने पहले मैंने Proteinmaxxing के बारे में लिखते वक्त मुझे एक चीज़ का एहसास हुआ मैं भी प्रोटीन के पीछे इतना भाग रहा था कि फाइबर पूरी तरह भूल गया था। तभी मैंने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखा Fibermaxxing। शुरू में लगा कि यह भी बस एक और हाइप है, लेकिन जब मैंने खुद अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाना शुरू किया, तो कुछ हफ्तों में ही पाचन में इतना फर्क महसूस हुआ कि मैंने इस पर गहराई से खोज करने की ठानी।

इस पोस्ट में मैं वही शेयर करूंगा जो कुछ भी मैंने सीखा Fibermaxxing असल में है क्या, क्या यह वाकई फायदेमंद है, और भारतीय डाइट में इसे कैसे अपनाया जाए।

Fibermaxxing है क्या चीज़?

Table of Contents

Fibermaxxing एक डाइट ट्रेंड है जिसमें लोग जानबूझकर अपनी रोज़ की फाइबर मात्रा बढ़ाने पर फोकस करते हैं। यह सिर्फ एक चीज़ ज्यादा खाने का नाम नहीं है, बल्कि हर मील और स्नैक में सब्जियां, अनाज, दालें, नट्स, बीज और फल शामिल करने की एक आदत है।

यह चलन भी सोशल मीडिया से ही फैला, जैसे प्रोटीन वाला ट्रेंड फैला था। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोग अपने ज्यादा रेशे वाले खाने की तस्वीरें और वीडियो दिखा रहे हैं। लेकिन दोनों में एक बड़ा फर्क है। कि फाइबर के फायदों पर दशकों से मेडिकल खोज मौजूद है, यह कोई नई-नवेली थ्योरी नहीं है।

Fibermaxxing बनाम Proteinmaxxing एक नजर में

पहलूProteinmaxxingFibermaxxing
फोकसप्रोटीन बढ़ानाफाइबर बढ़ाना
मुख्य सोर्सअंडे, मांस, पनीर, व्हेसब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें
मुख्य फायदामसल्स बिल्डिंगपाचन, दिल, ब्लड शुगर

क्या भारतीयों को सच में फाइबर की कमी है?

जब मैंने इस पर पढ़ना शुरू किया, तो आंकड़े देखकर चौंक गया था। बड़े डाइट सर्वे बताते हैं कि करीब 70% भारतीय अपनी रोज़ की फाइबर जरूरत पूरी नहीं कर पाते, और महिलाओं में यह कमी पुरुषों से भी ज्यादा देखी गई है।

इसकी वजह भी समझ आती है हमारी थाली धीरे-धीरे बदल गई है। जहां पहले घर में दाल, सब्जी और साबुत अनाज रोज बनते थे, वहीं अब मैदा ने गेहूं की जगह ले ली है, सफेद चावल ने मिलेट्स की जगह ले ली है, और प्रोसेस्ड-फास्ट फूड ने घर के खाने को पीछे धकेल दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह दिक्कत सिर्फ भारत में नहीं है, पश्चिमी देशों में भी बहुत से लोग रोज़ की जरूरत जितना फाइबर नहीं ले पाते।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एक्सपर्ट्स लगातार यह बताते रहे हैं कि गट माइक्रोबायोटा और पाचन तंत्र की सेहत में फाइबर, खासकर साबुत अनाज से मिलने वाला फाइबर, बहुत बड़ा रोल निभाता है।

फाइबर क्यों जरूरी है 5 बड़े फायदे

पाचन और गट हेल्थ के लिए फाइबर पाचन तंत्र का स्वीपर है। यह मल को बल्क देता है, कब्ज़ रोकता है, और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है। भारतीय डाइट में पाए जाने वाले कुछ खास गट बैक्टीरिया हाई-फाइबर डाइट से ही पनपते हैं, और यह सूजन कम करने में मदद करते हैं।

दिल की सेहत सॉल्यूबल घुलनशील फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद करता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल से बंधकर उसे शरीर से बाहर निकाल देता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक स्पाइक नहीं होता। डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वालों के लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है।

वजन कंट्रोल हाई-फाइबर फूड्स पेट भरा होने का एहसास देते हैं, जिससे आप कम कैलोरी में भी संतुष्ट महसूस करते हैं। मुझे खुद यह महसूस हुआ जब मैंने नाश्ते में ओट्स और फल शामिल किए, तो दोपहर तक भूख उतनी तेज नहीं लगती थी।

क्रॉनिक बीमारियों से बचाव फाइबर को कोलोरेक्टल कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज़ और हार्ट डिजीज़ के कम खतरे से जोड़ा गया है।

दो तरह के फाइबर क्या फर्क है?

सॉल्यूबल फाइबर पानी में घुलकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है, और गट बैक्टीरिया को पोषण देता है। यह मिलता है ओट्स, सेब, गाजर, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स में।

इंसॉल्यूबल फाइबर पानी में नहीं घुलता, बल्कि मल को बल्क देकर कब्ज़ रोकता है और पाचन तंत्र साफ रखता है। यह मिलता है साबुत गेहूं, ब्राउन राइस, नट्स और पत्तेदार सब्जियों में।

एक हेल्दी डाइट में दोनों तरह के फाइबर होने चाहिए, सिर्फ एक तरह पर निर्भर रहने से पूरा फायदा नहीं मिलता।

रोज़ाना कितना फाइबर चाहिए?

व्यक्तिफाइबर (ग्राम/दिन)
महिलाएं (50 साल तक)25 ग्राम
पुरुष (50 साल तक)38 ग्राम
50+ महिलाएं21 ग्राम
50+ पुरुष30 ग्राम

मेरी एक दिन की फाइबर प्लानिंग

मेरी एक दिन की फाइबर प्लानिंग
मेरी एक दिन की फाइबर प्लानिंग

जब मैंने अपनी डाइट को ट्रैक करना शुरू किया, तो पाया कि मेरी नॉर्मल थाली से मुश्किल से 10-15 ग्राम फाइबर मिल रहा था। अब मैं इसे कुछ इस तरह प्लान करता हूं:

नाश्ता (करीब 12 ग्राम) ओट्स या रागी दलिया, साथ में एक फल (अमरूद या सेब)। बेसन चीला या सब्जियों वाला पोहा भी अच्छा ऑप्शन है।

दोपहर (करीब 13 ग्राम) राजमा या चना की सब्जी, साबुत गेहूं की 2 रोटी, और एक कटोरी मौसमी सब्जी।

शाम (करीब 6-7 ग्राम) भुना शकरकंद, मखाना या भुना चना।

रात (करीब 9 ग्राम) दाल खिचड़ी या पनीर-भिंडी, साथ में हरी सब्जी।

इस तरह पूरे दिन में मुझे आराम से 35-40 ग्राम फाइबर मिल जाता है, बिना किसी सप्लीमेंट के, सिर्फ अपनी मौजूदा थाली में थोड़े बदलाव करके।

Fibermaxxing करते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

धीरे-धीरे बढ़ाएं अगर आप रोज सिर्फ 5-10 ग्राम फाइबर खाते थे और अचानक 40 ग्राम पर पहुंच जाते हैं, तो गैस, ब्लोटिंग और पेट में ऐंठन होना तय है। मुझे भी शुरुआत में यही दिक्कत हुई थी। सही तरीका है हर हफ्ते सिर्फ 2-3 ग्राम बढ़ाना, ताकि शरीर को एडजस्ट होने का वक्त मिले।

फाइबर बढ़ा रहे हैं तो पानी भी भरपूर पीते रहें। पानी कम पिएंगे तो ज्यादा फाइबर खाने से पेट साफ होने की बजाय कब्ज़ हो सकती है।

कुछ बीमारियों में सावधानी जरूरी अगर आपको IBS, Crohn’s Disease, Ulcerative Colitis या किडनी की बीमारी है, तो फाइबर बढ़ाने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करें, क्योंकि कुछ हाई-फाइबर फूड्स में पोटैशियम भी ज्यादा होता है।

सप्लीमेंट्स आखिरी ऑप्शन रखें Psyllium Husk जैसे सप्लीमेंट्स तभी लें जब डाइट से पर्याप्त फाइबर न मिल पा रहा हो। पहले नेचुरल फूड्स को प्राथमिकता दें।

फाइबर के साथ प्रोबायोटिक्स भी लें अच्छी बात यह है कि भारतीय खाने में यह कॉम्बो पहले से मौजूद है — दही, छाछ, इडली, डोसा। ये गट बैक्टीरिया को और बेहतर बनाते हैं।

Fibermaxxing बनाम Fiber Balancing

Fibermaxxing की सोच है जितना ज्यादा, उतना अच्छा, जिसमें अक्सर लोग बिना पानी बढ़ाए या धीरे-धीरे किए अचानक फाइबर बढ़ा देते हैं।

Fiber Balancing की सोच ज्यादा समझदार है धीरे-धीरे, स्थायी तरीके से फाइबर बढ़ाना, साथ में पर्याप्त पानी पीना, और प्रोटीन-विटामिन्स जैसे बाकी न्यूट्रिएंट्स का भी ध्यान रखना। किसी भी न्यूट्रिशन ट्रेंड की तरह, maxing out की मानसिकता से बेहतर है संतुलन बनाकर चलना।

किसे Fibermaxxing करना चाहिए, किसे नहीं

इनके लिए फायदेमंद: कब्ज़ या पाचन की समस्या वाले, डायबिटीज़/प्री-डायबिटीज़ वाले, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले, वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग, और जो प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं।

इन्हें सावधानी चाहिए: IBS, Crohn’s, Ulcerative Colitis वाले लोग, किडनी के मरीज पोटैशियम का ध्यान रखें, और जिन्हें FODMAPs से परेशानी होती है।

भारतीय फाइबर युक्त फूड्स की लिस्ट

साबुत अनाज

अनाजफाइबर (प्रति 100 ग्राम)
रागी3-4 ग्राम
ज्वार5-6 ग्राम
बाजरा8-9 ग्राम
ओट्स10-11 ग्राम
दलिया8-10 ग्राम

दालें और फलियां

दाल/फलियांफाइबर (प्रति 100 ग्राम)
राजमा15-16 ग्राम
चना17-18 ग्राम
मूंग दाल (साबुत)16-18 ग्राम
मसूर दाल8-9 ग्राम
सोयाबीन9-10 ग्राम

सब्जियां और फल

फूडफाइबर (प्रति 100 ग्राम)
भिंडी3-4 ग्राम
मेथी3-4 ग्राम
अमरूद5-6 ग्राम
अनार4-5 ग्राम
सेब (छिलके सहित)2-3 ग्राम

बीज और नट्स

बीज/नटफाइबर (प्रति 100 ग्राम)
अलसी27-28 ग्राम
चिया सीड्स34-35 ग्राम
बादाम12-13 ग्राम
मखाना14-15 ग्राम

जब मैंने फाइबर बढ़ाना शुरू किया पहले 3 हफ्तों का अनुभव

पहले हफ्ते में मैंने बहुत जोश में आकर एक ही दिन में दलिया, राजमा, सलाद और चिया सीड्स सब कुछ शामिल कर दिया था। नतीजा पेट में भारीपन और गैस, बिल्कुल वैसे ही जैसे प्रोटीन बढ़ाते वक्त हुआ था। तभी समझ आया कि फाइबर के साथ भी वही नियम लागू होता है जो हर डाइट बदलाव पर लागू होता है शरीर को अचानक झटका देने की बजाय धीरे-धीरे एडजस्ट होने का मौका देना चाहिए।

दूसरे हफ्ते से मैंने सिर्फ एक मील में बदलाव किया नाश्ते में सफेद ब्रेड की जगह ओट्स या रागी दलिया। इतना छोटा बदलाव भी काफी असरदार साबित हुआ, दो हफ्ते के अंदर सुबह पेट साफ होने का समय भी काफी हद तक ठीक हो गया। तीसरे हफ्ते में मैंने दोपहर और रात के खाने में भी छोटे-छोटे बदलाव किए। कभी सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खाया और शाम की चाय के साथ बिस्किट की जगह भुना हुआ चना लेना शुरू कर दिया।

सबसे बड़ा फर्क मुझे यह महसूस हुआ कि अब मुझे बीच-बीच में उतनी क्रेविंग्स नहीं होती जितनी पहले होती थीं। यह शायद इसलिए क्योंकि फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, तो बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता।

रोज़मर्रा की थाली में आसान फाइबर स्वैप्स

खोज के दौरान मुझे यह भी समझ आया कि फाइबर बढ़ाने के लिए पूरी डाइट बदलने की जरूरत नहीं है बस कुछ छोटे स्वैप्स काफी हैं:

  • सफेद चावल कम करके उसकी जगह ब्राउन राइस या बाजरा-ज्वार जैसे अनाज खाने में लें।
  • मैदा वाली चीजों (सफेद ब्रेड, मैदा पराठा) की जगह साबुत गेहूं या मल्टीग्रेन ऑप्शन चुनें
  • फलों के जूस की जगह पूरा फल खाएं जूस बनाने में ज्यादातर फाइबर छन जाता है
  • चाय के साथ बिस्किट की जगह मुट्ठीभर भुना चना या मखाना रखें
  • सलाद में सिर्फ खीरा-टमाटर की बजाय गाजर, चुकंदर और स्प्राउट्स भी शामिल करें
  • स्नैक टाइम में चिप्स की जगह भुना मखाना या फल रखें

मैंने खुद यह सारे स्वैप्स एक-एक करके अपनाए, और किसी में भी बड़ा बदलाव या अलग से शॉपिंग की जरूरत नहीं पड़ी बस थाली में मौजूद चीजों को थोड़ा स्मार्ट तरीके से चुनना था।

क्या Fibermaxxing एक सुरक्षित ट्रेंड है?

मेरी खोज के हिसाब से, हां बशर्ते सही तरीके से किया जाए। यह Proteinmaxxing जैसे कुछ ट्रेंड्स से अलग है, क्योंकि फाइबर की कोई ऐसी ऊपरी सीमा नहीं है जिसे पार करने पर सेहत को सीधा खतरा हो, जैसा किडनी या लिवर पर ज्यादा प्रोटीन से होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बिना सोचे-समझे कितना भी फाइबर खा सकते हैं शरीर को एडजस्ट होने के लिए समय और पानी दोनों चाहिए।

मेरा तरीका सीधा है पहले अपनी मौजूदा फाइबर इंटेक का अंदाजा लगाएं ज्यादातर लोगों के लिए यह 10-15 ग्राम के आसपास होता है, फिर हर हफ्ते थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते जाएं, साथ में पानी बढ़ाएं, और सब्जियों-फलों-दालों में वैरायटी रखें। अगर कोई पाचन संबंधी बीमारी पहले से है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

मेरी आखिरी राय

Fibermaxxing एक ऐसा ट्रेंड है जो सच में उस चीज़ पर ध्यान दिलाता है जिसकी हमें असल में कमी है। Proteinmaxxing की तरह इसमें मार्केटिंग का उतना जाल नहीं है, क्योंकि फाइबर के फायदे नेचुरल, सस्ते फूड्स से ही मिल जाते हैं दाल, सब्जी, फल, साबुत अनाज। मुझे किसी महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ी, बस अपनी रोज की थाली में थोड़ा बदलाव करना पड़ा।

गट हेल्थ सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं है यह इम्युनिटी, ब्लड शुगर और यहां तक कि मूड को भी प्रभावित करती है। अच्छी बात यह है कि इसका समाधान हमारी अपनी थाली में ही मौजूद है, बस उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए।

फाइबर को लेकर कुछ आम गलतफहमियां

खोज करते वक्त मुझे कुछ ऐसी बातें भी मिलीं जो लोग अक्सर गलत समझते हैं।

गलतफहमी 1: सिर्फ फल-सब्जी खाने से पूरा फाइबर मिल जाता है। असलियत यह है कि साबुत अनाज और दालें फाइबर का उतना ही बड़ा सोर्स हैं, बल्कि कई बार फल-सब्जियों से भी ज्यादा। सिर्फ सलाद खाकर फाइबर टारगेट पूरा करना मुश्किल है, इसके लिए अनाज और दालों को भी शामिल करना जरूरी है।

गलतफहमी 2: जूस पीने से भी उतना ही फाइबर मिलता है जितना पूरा फल खाने से। जूस बनाते वक्त ज्यादातर फाइबर छन जाता है, सिर्फ शुगर और पानी बचता है। इसलिए जहां तक हो सके, फल को जूस बनाकर पीने की बजाय सीधे खाना बेहतर है।

गलतफहमी 3: फाइबर सिर्फ कब्ज़ के लिए है। यह सबसे बड़ी गलतफहमी है। फाइबर का असर सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं, बल्कि दिल, ब्लड शुगर, वजन और यहां तक कि इम्युनिटी तक फैला हुआ है।

गलतफहमी 4: फाइबर सप्लीमेंट नेचुरल फाइबर जितना ही अच्छा है। सप्लीमेंट्स मदद कर सकते हैं, लेकिन नेचुरल फूड्स में फाइबर के साथ-साथ विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो अकेले सप्लीमेंट से नहीं मिलते।

शुरुआती लोगों के लिए बेस्ट फाइबर सोर्स कौन से हैं?

अगर आप अभी-अभी फाइबर बढ़ाना शुरू कर रहे हैं, तो हर हाई-फाइबर फूड से शुरुआत करना समझदारी नहीं है। कुछ फूड्स ऐसे हैं जो शुरुआत में ज्यादा गैस बना सकते हैं जैसे राजमा, चना, चिया सीड्स की ज्यादा मात्रा, जबकि कुछ फूड्स शरीर आसानी से एडजस्ट कर लेता है।

मैं जिन लोगों को शुरुआत करने की सलाह दूंगा, उनके लिए ओट्स, पका हुआ पपीता, गाजर और भुना चना जैसे ऑप्शन ज्यादा आसान रहते हैं। एक बार जब शरीर 2-3 हफ्तों में एडजस्ट हो जाए, तभी राजमा-चना जैसी हैवी फाइबर वाली चीजें और चिया-फ्लैक्स सीड्स की मात्रा बढ़ाएं।

जिनका पाचन तंत्र पहले से मजबूत है या जो नियमित एक्सरसाइज करते हैं, वे थोड़ा तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि एक्टिव लाइफस्टाइल पाचन को भी बेहतर बनाता है। लेकिन बाकी सबके लिए मेरी सलाह यही है जल्दबाजी न करें, शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें, और उसी हिसाब से आगे बढ़ते रहें।

3 आसान हाई-फाइबर रेसिपी जो मैं खुद बनाता हूं

स्प्राउट्स और वेजिटेबल सलाद अंकुरित मूंग, कटी हुई गाजर, खीरा, चुकंदर और थोड़ा नींबू के साथ। इसमें एक कटोरी में ही करीब 5-6 ग्राम फाइबर मिल जाता है, और यह बताने में सिर्फ 4 से 5 मिनट लगते हैं।

मिश्रित दाल की खिचड़ी बनाएं। इसमें मूंग दाल, मसूर दाल और थोड़ा ब्राउन राइस डालकर एक साथ पकाएं। ऊपर से थोड़ा घी और हरी सब्ज़ी डाल दें। यह स्वादिष्ट होने के साथ फाइबर से भी भरपूर होती है। बल्कि हल्का और पचने में आसान भी है, खासकर रात के खाने के लिए अच्छा।

रागी और फ्लैक्ससीड स्मूदी रागी का आटा, केला, थोड़ा दूध और एक चम्मच पिसे हुए फ्लैक्ससीड्स को ब्लेंड करके। और यह नाश्ते या शाम के स्नैक के तौर पर अच्छा है, और फाइबर के साथ-साथ थोड़ा प्रोटीन भी दे देता है।

इन तीनों रेसिपी की खास बात यह है कि इनमें कोई महंगी या ढूंढनी मुश्किल चीज़ नहीं है सब कुछ आम भारतीय किचन में पहले से उपलब्ध होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्या Fibermaxxing से वजन घटता है? हां, फाइबर पेट भरा होने का एहसास देता है, जिससे आप कम कैलोरी खाते हैं और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।

क्या ज्यादा फाइबर गैस बनाता है? अगर आप अचानक बहुत ज्यादा बढ़ाएं, तो हां। धीरे-धीरे बढ़ाने और पानी पीने से यह दिक्कत काफी कम हो जाती है।

क्या रोज़ाना सिर्फ दाल खाना काफी है? दाल फाइबर का अच्छा सोर्स है, लेकिन अकेली दाल काफी नहीं। सब्जियां, फल और साबुत अनाज भी साथ में शामिल करें।

क्या फाइबर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं? हां, लेकिन पहले नेचुरल फूड्स को प्राथमिकता दें। Psyllium Husk जैसे सप्लीमेंट्स तभी लें जब डाइट से पूरा फाइबर न मिल पा रहा हो।

क्या हर दिन फल खाना फायदेमंद है? हां, लेकिन डायबिटीज़ वाले लोग कम GI वाले फल जैसे अमरूद, पपीता और जामुन चुनें।

क्या Fibermaxxing किडनी के लिए सुरक्षित है? ज्यादातर लोगों के लिए हां, लेकिन किडनी के मरीजों को केला और आलू जैसे पोटैशियम-हैवी हाई-फाइबर फूड्स का ध्यान रखना चाहिए।

क्या मुझे Proteinmaxxing या Fibermaxxing में से एक चुनना चाहिए? नहीं, दोनों साथ चाहिए। संतुलित डाइट में प्रोटीन और फाइबर दोनों जरूरी हैं, एक को छोड़कर दूसरा करना गलत है।

फाइबर बढ़ाने के कितने दिन बाद फर्क महसूस होता है? मुझे खुद 10-14 दिन में पाचन में सुधार महसूस होने लगा था, लेकिन यह हर व्यक्ति के मौजूदा डाइट पैटर्न और पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। धीरे-धीरे और लगातार बढ़ाने से नतीजे बेहतर और टिकाऊ रहते हैं।

क्या बच्चों के लिए भी फाइबर बढ़ाना जरूरी है? हां, लेकिन बच्चों की जरूरत वयस्कों से कम होती है और उन्हें भी धीरे-धीरे, नेचुरल फूड्स के जरिए फाइबर देना चाहिए, न कि अचानक बहुत ज्यादा।

क्या फाइबर से पेट में दर्द या ऐंठन हो सकती है? हां, अगर मात्रा अचानक बहुत बढ़ा दी जाए या पानी कम पिया जाए। यह कोई गंभीर बात नहीं, बस शरीर को धीरे-धीरे एडजस्ट होने का समय देना जरूरी है। अगर दर्द लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और मेरे निजी अनुभव के आधार पर लिखा गया है, इस आर्टिकल में मैं कोई मेडिकल सलाह नहीं है। कोई भी डाइट या सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या रजिस्टर्ड डाइटीशियन से जरूर सलाह लें।

Satyam Kumar

मेरा नाम सत्यम कुमार है। मेरी उम्र 22 वर्ष है और मैं AdverseHub.com का संस्थापक हूँ। मुझे बचपन से ही नई-नई चीज़ें सीखने और लोगों के साथ सही जानकारी साझा करने में रुचि रही है। समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि इंटरनेट पर स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत-सी जानकारी उपलब्ध है, लेकिन हर जानकारी भरोसेमंद नहीं होती। इसी वजह से मैंने AdverseHub.com की शुरुआत की। यहाँ मेरा प्रयास है कि हर लेख आसान हिंदी में, पूरी ईमानदारी और सही जानकारी के साथ लिखा जाए, ताकि पाठकों को ऐसी जानकारी मिले जो उनके रोज़मर्रा के जीवन में सचमुच काम आए।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment